बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी कमबैक फिल्म द स्काई इस पिंक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म को हिट बनाने के लिए प्रियंका हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं. रिलीज से पहले प्रियंका अब फिल्म को प्रमोट करने में जुट गई हैं.
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में बिजी हैं.
प्रियंका अपने फैशन सेंस से हमेशा छाई रहती हैं. हाल में ही प्रमोशन के दौरान वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं. वह पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के लिए पहुंचीं. प्रियंका के लुक की बात करें तो फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी पहन हुए नजर आईं. इस लुक के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहने हुए थीं. हाथ में काली चूड़ियां पहन प्रियंका देसी लुक को फ्लॉन्ट करती दिखीं.
लाइट कर्ल हेयर स्टाइल, माथे पर छोटी बिंदी और डार्क लिपस्टिक के साथ प्रियंका ने लुक पूरा किया. इस लुक के साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी लगाई हुई थी. प्रियंका इस रियलिटी शो में माधुरी दीक्षित के साथ थिरकती हुई भी नजर आएंगी. ‘डांस दिवाने’ के ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चोपड़ा डांस का तड़का लगाती हुई दिखाई देंगी. यही नहीं फिल्म बाजीराव मस्तानी का सुपरहिट गाना पिंगा पर प्रियंका पर प्रियंका और माधुरी दीक्षित दोनों एक साथ डांस करेंगी. पिंगा पर इन दो एक्ट्रेस को देखना काफी दिलचस्प होगा.
वहीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ आदि लीड रोल में है. फरहान और प्रियंका फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में एक साथ काम कर चुके हैं. फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. आपको बता दें कि निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है. फिल्म के ट्रेलर को लोगों का काफी पसंद आया है.